Location: Manjhiaon
मझिआंव (गढ़वा): बरडीहा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता के पिता द्वारा बरडीहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि दर्ज प्राथमिकी केस संख्या 53/25 के तहत थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी का नाम फिलहाल गोपनीय रखा गया है ताकि जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











