नाबालिग युवक ने खाया सल्फास, हालत गंभीर, गढ़वा रेफर

Location: Manjhiaon


मझिआंव: थाना क्षेत्र के मोरबे पंचायत अंतर्गत भलुही गांव में एक नाबालिग युवक द्वारा सल्फास खाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भलुही निवासी तुलसाद का 17 वर्षीय पुत्र अभिजीत कुमार ने आपसी विवाद के बाद कथित रूप से सल्फास खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तत्काल उसे मझिआंव रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में डॉ. विनोद कुमार सिंह ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। डॉ. सिंह ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के समय युवक की स्थिति काफी नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी रहने पर उसे बेहतर इलाज के लिए 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
डॉ. सिंह ने बताया कि परिजनों ने अस्पताल में वह पुड़िया भी दिखाई, जिससे यह पुष्टि हुई कि युवक ने सल्फास का सेवन किया था। हालांकि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है। परिजन और स्थानीय लोग मामले को लेकर चिंतित हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    कांडी में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिला प्रोत्साहन

    मेरौनी सोन नदी में मिला युवती का शव, खुशबू कुमारी होने की आशंका

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    झामुमो नेता दीपक प्रताप देव ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    स्वतंत्रता सेनानियों पर प्रश्नोत्तरी में टॉप ट्वेंटी विजयी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    30 अगस्त तक जी राम जी योजना शुरू कर मजदूरों को रोजगार दें : रामचन्द्र केशरी

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश

    प्रशासनिक महकमे में दिनभर चली बैठकों में योजनाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
    error: Content is protected !!