नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। प्रतिनिधि। बंशीधर नगर के प्रसिद्ध राजा पहाड़ी शिव मंदिर में तीसरी सोमवारी और नागपंचमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बाबा भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर के मुख्य द्वार से लेकर मंदिर तक जाने वाले पूरे रास्ते में श्रद्धालुओं की कतार लग गई।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर विधिवत पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। नागपंचमी और सावन की तीसरी सोमवारी एक साथ पड़ने के कारण मंदिर में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मेन रोड से राजा पहाड़ी शिव मंदिर की ओर जाने वाली दोनों सड़कों पर पुलिस पदाधिकारी एवं सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद और थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार स्वयं मंदिर परिसर में मौजूद रहकर भीड़ की व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को सीढ़ियों पर बारी-बारी से आगे बढ़ाया जा रहा था, ताकि भीड़ का दबाव नियंत्रित रहे और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। पुलिस पदाधिकारी लगातार राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भीड़ की स्थिति की जानकारी लेते रहे।
मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से भी सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष तैयारी की गई थी। बाबा भोलेनाथ के गर्भगृह से लेकर मंदिर परिसर और रास्ते में समिति के सदस्यों को तैनात किया गया था। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन को लेकर समिति के सदस्य लगातार सक्रिय रहे।
इस बार राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के गठन के बाद मंदिर की व्यवस्था में नए सदस्यों के साथ व्यवसायी वर्ग और ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। नागपंचमी के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़ देखने को मिली, जिसे लोगों ने ऐतिहासिक भीड़ बताया।
मौके पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मधुर उर्फ भोलू, कोषाध्यक्ष शुभम प्रकाश उर्फ गट्टू, उप सचिव लव कुमार, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी अशोक सेठ, सदस्य ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज कुमार उर्फ मंटू, विद्या भास्कर, कमलेश मेहता, धीरज कुमार, अभय कुमार उर्फ मिंटू, सचिन कुमार सहित समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
नागपंचमी और तीसरी सोमवारी के संयोग पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गूंजता रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    नागपंचमी पर राजा पहाड़ी शिव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऐतिहासिक भीड़ में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    शंकर प्रताप देव इंटर कॉलेज में चोरी, मुख्य द्वार समेत कई कमरों के ताले तोड़े

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    हासनदाग में नाग पंचमी पर निकली भव्य कलश यात्रा, शिव मंदिर में हुआ जलाभिषेक

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    गढ़वा में आज भी जीवंत है नाग पंचमी की अनोखी परंपरा, महावीर झंडे के साथ निकलता है जुलूस

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    नागपंचमी पर भगवान परशुराम परिवार ने किया महाप्रसाद का वितरण काली मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं सहित बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण किया खीर का प्रसाद

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    मझिआंव एवं बरडीहा : तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    error: Content is protected !!