नहर किनारे मौत बनकर खड़ा ट्रांसफार्मर, बीरबल में बिजली विभाग की घोर लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा):
सगमा प्रखंड के बीरबल पंचायत भवन से महज 100 मीटर की दूरी पर, बीरबल चौक के समीप एक ट्रांसफार्मर लोगों की जान के लिए खतरा बना हुआ है। यह ट्रांसफार्मर वर्षों से नहर के किनारे असुरक्षित तरीके से जमीन पर पड़ा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस ट्रांसफार्मर से 11000 वोल्ट का नंगा तार जुड़ा हुआ है। बारिश के मौसम में जब नहर का जलस्तर बढ़ता है, तब करंट फैलने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। यह न केवल बच्चों व पशुओं के लिए खतरा है, बल्कि पूरे गांव के लिए एक संभावित त्रासदी का कारण बन सकता है।

ग्रामीण राजू कुमार, दया कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, नागेंद्र प्रजापति, मणि शंकर विश्वकर्मा, शंभू विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा, धनंजय गुप्ता और सुनील विश्वकर्मा सहित अन्य लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिजली विभाग का यह रवैया न केवल लापरवाही है, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा के साथ खुला खिलवाड़ भी है।

धरना की चेतावनी

ग्रामीणों ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि यदि ट्रांसफार्मर को शीघ्र सुरक्षित स्थान पर नहीं शिफ्ट किया गया और नंगे तारों को कवर्ड नहीं किया गया, तो वे बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे।

प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से अपील की है कि इस मामले में त्वरित संज्ञान लेकर जरूरी कदम उठाए जाएं। लोगों का कहना है कि हादसा हो जाने के बाद जागने से बेहतर है कि समय रहते इस खतरनाक स्थिति को ठीक किया जाए

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!