Location: Shree banshidhar nagar
श्री बंशीधर नगर: नवीन कुमार सिंह को कांग्रेस सेवा दल का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस नेताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कांग्रेस सेवा दल के पूर्व जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने कहा कि श्री सिंह के अध्यक्ष बनने से पूरे प्रदेश में सेवा दल को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने इसके लिए सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष को बधाई देने वालों में सेवा दल के नसीम अंसारी, सुदर्शन उरांव, मनान अंसारी, पप्पू चौधरी, सुरेश राम, शिव कुमार यादव, अशफाक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं।