Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के पांकी रोड हनुमाननगर टेढवा पुल श्मशान घाट के पास गुरुवार को एक नवजात बच्चा का कटा हुआ सिर पाया गया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इसकी जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर बच्चे के कटे हुए सर को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही पुलिस बच्चे के धड़ की तलाश में जुट गई है।इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।इस संबंध में शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है, धड़ को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे इलाके के अस्पताल का डाटा खंगाल रही है कि पिछले तीन से चार दिनों में कितने बच्चों का जन्म हुआ है और वह फिलहाल कहां हैं।थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि कई बिंदुओं पर अनुसंधान जारी है बलि देने की भी आशंका है, हालांकि इससे जुड़े हुए फिलहाल कोई सबूत नहीं मिले हैं. सिर को कब्जे में रखा गया है, धड़ बरामद होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और पूरे मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी।











