नव वर्ष पर सुखलदरी जल प्रपात में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

Location: Dhurki

धुरकी प्रखंड स्थित पर्यटन स्थल सुखलदरी जल प्रपात में इस बार नव वर्ष के अवसर पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। बुधवार को लगभग 20 हजार पर्यटकों ने झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार से आकर इस मनोरम स्थल का आनंद उठाया।

पर्यटकों ने वनभोज, डीजे संगीत, झरने के ठंडे पानी में नहाने और आसपास के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। झरने के आसपास की चिकनी चट्टानों और बालू ने भी पर्यटकों को खूब आकर्षित किया। कई लोगों ने झरने और प्रकृति की सुंदरता को अपने कैमरों और मोबाइल फोन में कैद किया।

सुखलदरी झरने के पास स्थित शंकर भगवान के मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना भी की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रखंड प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। झरने के पास लाल फीता और बैरिकेड लगाकर पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

यह पर्यटन स्थल हर वर्ष नव वर्ष पर लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है, जहां प्रकृति प्रेमी घंटों तक झरने और आसपास के वातावरण का आनंद लेते हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ghulam Rabbani

    Location: Dhurki Ghulam Rabbani is reporter at आपकी खबर News from Dhurki

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!