नपं के मुसहर परीवार चुआंड़ी से पानी पीने को मजबुर

Location: Manjhiaon

नगर पंचायत बने लगभग 14 वर्ष बीतने के बावजूद भी मुसहर दलित परिवार को सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 के मुसहर टोली में जल मीनार लगाया गया था जिसका स्टाटर एवं स्टेप्लाईजर चार दिन पूर्व से खराब हो चुका है ।जिससे पीने के लिए पानी के अभाव में दलित परिवार मुसहरों को नदी में चुआड़ी खोदाई कर पानी पीने पर मजबूर हैं,।

जानकारी देते हुए कमलेश मुसहर, राजा मुसहर, परीखा मुसहर, प्रमिला कुंअर,तारा कुंवर, काजल मुसहरी छोटू मुसहर सहीत अन्य परिवार ने बताया कि हम लोगों को नगर पंचायत बने 14 साल बीतने के बावजूद भी कोई सुविधा नहीं मिल सकी है। अभी इस चिलचिलाती धूप में, भीषण गर्मी में नगर पंचायत के द्वारा बनाया गया जल मिनार चार दिनों से खराब पड़ा हुआ है, जिसमें स्टार्टर एवं स्टेप्लाईजर खराब हो गया है, जिससे पानी के लिए त्राहिमाम मचा हुआ है, उन्हें किसी भी ब्यक्ति अपने चापा नल पर दलित होने के कारण कोई भी पानी नहीं लेने देता है, मजबूरन नदी से चुआड़ी खोदकर गंदा पानी पीने पर मजबूर है, परंतु नगर पंचायत के एवं प्रखंड के किसी भी पदाधिकारी इसकी सुधी अभी तक नहीं ली है। साथ ही वे सभी ने यह भी बताया हम लोगों को अभी तक उपेक्षित किया जाता रहा है ,तथा यहां तक मुसहर आवास और ना ही राशन कार्ड बना तथा सभी को आधार कार्ड भी नहीं बन सका है, बैंक में खाता भी नहीं खुला है,इसके अलावे अन्य कोई भी सुविधाएं नगर पंचायत की ओर से नहीं मिला है ,राशन कार्ड नहीं बनने से जनवितरण प्रणाली के दुकान में राशन भी नही मिलता है ,वही तारा कुंअर, प्रमिला कुंअर सहित अन्य विधवा को अभी तक विधवा पेंशन नहीं मिल सका है। जिससे उन सभी के सामने मात्र भीख मांगकर अपना तथा अपने बाल -बच्चों को पेट भरने पर मजबुर हैं।
इस संबध में बीडीओ सह एम ओ शतीश भगत ने आश्वासन देते हुए कहा कि जांच कर अविलंब कारवाई की जाएगी,जबकि पिछले सप्ताह भी बीडीओ के द्वारा आश्वासन दिया गया था फर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे मुसहर परिवार उपेक्षित हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!