नगरपालिका चुनाव–2026: गढ़वा जिले में आज अध्यक्ष पद के 16 वार्ड सदस्य के102 ने किया नामांकन,

Location: Garhwa

गढ़वा, 03 फरवरी 2026:
नगरपालिका आम चुनाव–2026 के तहत गढ़वा जिले में अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को जारी रही। आज गढ़वा, मंझिआँव और श्री बंशीधर नगर पंचायत से कुल 16 अध्यक्ष पद के नामांकन दर्ज किए गए।
गढ़वा नगर परिषद:
अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। इसमें कंचन जायसवाल (भाजपा समर्थित), अलखनाथ पांडे, विकास माली (राजद समर्थित) और दौलत सोनी शामिल हैं। अलखनाथ पांडे ने सोनपुरवा से जुलूस निकालकर समाहरणालय पहुंचे, जबकि दौलत सोनी चौद्रना बाजार से जुलूस निकालते हुए आए।
मंझिआँव नगर पंचायत:
अध्यक्ष पद के लिए सात नामांकन दर्ज हुए। इसमें सत्येश्वरी देवी, सुमित्रा देवी, गिरीश पांडेय, सूर्यदेव माली, वीरेंद्र राम, शोभा देवी और मारुती नदन सोनी शामिल हैं। सत्येश्वरी देवी ने कहा कि उनका उद्देश्य मंझिआँव को सुंदर और स्वच्छ बनाना है।
श्री बंशीधर नगर पंचायत:
अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन हुए। इसमें रुखसाना खातून, रेखा देवी (भाजपा समर्थित), रूबी कुमारी, लता देवी और साधना देवी शामिल हैं। नामांकन के बाद लता देवी ने कहा कि उनका लक्ष्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना है।
वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन:
गढ़वा नगर परिषद: 43
श्री बंशीधर नगर पंचायत: 45
मंझिआँव नगर पंचायत: 13
जिला प्रशासन ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया 4 फरवरी तक ही खुली रहेगी, यानी अब अंतिम दिन से केवल एक दिन शेष है। नामांकन की जांच और नाम वापसी के बाद प्रतीक आवंटन किया जाएगा, जिसके बाद चुनाव प्रचार और मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!