नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

Location: Garhwa

गढ़वा। दिनांक 27 फरवरी 2026 को नगर परिषद गढ़वा के चुनाव में झामुमो समर्थित प्रत्याशी की हार के बाद पार्टी संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने बयान जारी कर कहा कि जिला मुख्यालय में जिला, प्रखंड तथा पंचायत स्तर पर बड़ी संख्या में नेताओं की मौजूदगी के बावजूद विधानसभा और नगर परिषद चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है, जिसके लिए जिम्मेदार कौन है, इस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि गढ़वा-रंका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराने वाले पूर्व मंत्री को बार-बार धोखा दिया जा रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि जिला, प्रखंड और पंचायत स्तर के कई पार्टी पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में ऐसे कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं, जो अपने बूथ तक को जीताने में सक्षम नहीं हैं।
विजय ठाकुर ने कहा कि फिलहाल पार्टी में लालच, निकम्मापन और चापलूसी करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है, जो पार्टी के बजाय अपने निजी विकास पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री के करीबी रहे तीन-तीन पूर्व विधायक प्रतिनिधियों ने नगर परिषद चुनाव में पार्टी के खिलाफ खड़े होकर भीतरघात किया।
उन्होंने कहा कि पुराने समर्पित नेताओं को दरकिनार कर दूसरे दलों से आए लोगों की बातों पर अधिक भरोसा किया जा रहा है, जिसका परिणाम चुनावी हार के रूप में सामने आ रहा है। उनका कहना था कि 16 वर्ष बीत जाने के बाद भी क्षेत्र के लोगों को ठीक से परख नहीं पाना भी एक बड़ा कारण है।
विजय ठाकुर ने कहा कि पहले झारखंड आंदोलन के समय और उसके कुछ वर्षों बाद तक जिला और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों का चयन मतदान के माध्यम से किया जाता था, लेकिन अब मनोनयन की परंपरा बढ़ गई है। झूठी शानो-शौकत देखकर लोगों को पद दे दिया जाता है, जिससे पार्टी संगठन अंदर से कमजोर होता जा रहा है।
उन्होंने सुझाव दिया कि पार्टी में जिम्मेदार, निष्ठावान और जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को ही जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। साथ ही पुराने और नए नेताओं की संयुक्त बैठक कर सर्वसम्मति से संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने चाहिए, ताकि पार्टी को मजबूत बनाया जा सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!