मझिआंव (प्रतिनिधि)।
नगर पंचायत चुनाव को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आ रहा है, चुनावी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी संजय कमलापुरी ने अपने समर्थकों के साथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन दाखिल करने से पूर्व संजय कमलापुरी ने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि वे वार्ड संख्या 5 से विजयी होते हैं तो वार्ड का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि वार्ड संख्या 5 नगर पंचायत का पहला वार्ड होगा, जहां विकास कार्य स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि वे पिछले लगभग 20 वर्षों से जनसेवा से जुड़े हुए हैं और जनता का एक बार आशीर्वाद मिलने पर विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहने देंगे।
नामांकन के दौरान आरओ शिवपूजन तिवारी, प्रत्याशी के समर्थक संतोष प्रसाद, प्रस्तावक विनय गुप्ता, सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी श्रीमती कनक, आरओ राजेश कुमार, अंचल नाजिर प्रेम शंकर पाठक तथा सहायक राहुल कुमार उपस्थित थे।
नगर पंचायत में 11 नामांकन फॉर्म की हुई बिक्री
नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न वार्डों के लिए कुल 11 नामांकन फॉर्म की बिक्री की गई।
जिसमें
वार्ड संख्या 1 के लिए – 1 फॉर्म
वार्ड संख्या 2 के लिए – 1 फॉर्म
वार्ड संख्या 5 के लिए – 2 फॉर्म
वार्ड संख्या 6 के लिए – 2 फॉर्म
वार्ड संख्या 9 के लिए – 1 फॉर्म
वार्ड संख्या 10 के लिए – 3 फॉर्म
वार्ड संख्या 12 के लिए – 1 फॉर्म
नामांकन प्रक्रिया को लेकर नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी माहौल धीरे-धीरे सक्रिय होता दिखाई दे रहा है।











