Location: Shree banshidhar nagar
बंशीधर नगर में नगर पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर जनरल ऑब्जर्वर दिनेश कुमार एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र पर निर्धारित वार्ड एवं बूथों की संख्या की जानकारी ली तथा वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निर्वाची पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने बताया कि बुधवार को जनरल ऑब्जर्वर दिनेश कुमार के नेतृत्व में बूथ निरीक्षण किया गया। इस दौरान यह देखा गया कि किस मतदान केंद्र पर कितने बूथ बनाए गए हैं और वे किन-किन वार्डों के लिए निर्धारित हैं। साथ ही मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के क्रम में राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी, राजकीय अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय नगर ऊंटारी, राजकीय मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी समेत अन्य मतदान केंद्रों का दौरा किया गया। अधिकारियों ने वहां उपलब्ध पेयजल, बिजली, शौचालय तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली।
राजकीय कृत अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में पानी, बिजली एवं शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। इस पर अधिकारियों ने निर्देश दिया कि यदि कहीं कोई कमी हो तो उसे शीघ्र दुरुस्त कर लिया जाए, ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रौशन कुमार, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित











