नगर उंटारी में विधिक सेवा समिति की पहल पर लोगों को पिलाया गया ओआरएस घोल, किया गया वितरण

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): झारखंड उच्च न्यायालय झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के आदेश पर नगर उंटारी अनुमंडलीय विधिक सेवा समिति की ओर से बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह ने स्वयं विभिन्न गांवों से आए लोगों को ओआरएस का घोल पिलाया।

इस मौके पर लोगों को ओआरएस घोल के पैकेट और जरूरी दवाएं भी वितरित की गईं। अंचल अधिकारी ने बताया कि गर्मी व लू के मौसम को देखते हुए यह पहल की गई है ताकि आम लोगों को डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि अंचल कार्यालय परिसर में प्रतिदिन दो पानी के जार उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि कार्यालय आने वाले लोग प्यास लगने पर शुद्ध पानी पी सकें। इसके साथ ही सप्ताह में एक दिन ओआरएस घोल पिलाने की व्यवस्था भी की जाएगी।

मौके पर उपस्थित रहे:
पीएलभी मनोज कुमार द्विवेदी, उप प्रमुख गणेश देव, अंचल कार्यालय के कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!