धुरकी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

Location: सगमा

गढ़वा। धुरकी थाना क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय अंबाखोरेया में धुरकी पुलिस द्वारा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन प्रथा, भूत-प्रेत संबंधी अंधविश्वास, दहेज प्रथा समेत अन्य सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान थाना प्रभारी जनार्दन राउत ने कहा कि जागरूकता के अभाव में लोग सामाजिक कुरीतियों के दुष्प्रभावों को समझ नहीं पाते हैं, जिसके कारण कई बार भोले-भाले लोग अपराध या कानूनी उलझनों में फंस जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैली इन बुराइयों से बचाव के लिए जानकारी और जागरूकता बेहद आवश्यक है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गढ़वा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देश पर जिले भर में सामाजिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मद्य निषेध, नशामुक्ति, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन, डायन प्रथा एवं दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके क्षेत्र में इस प्रकार की कोई घटना होती है तो वे तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस आमजन की सहायता के लिए हर समय तत्पर है।
मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में अर्पणा कुमारी ने जीता सिल्वर मेडल, एसजीएन मॉडर्न किंडर गार्टन विद्यालय का बढ़ाया मान

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    अभाविप के प्रदेश अभ्यास वर्ग में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, डॉ. सत्यदेव पांडेय बने पलामू विभाग प्रमुख, प्रो. मनीष तिवारी को मिली गढ़वा जिला प्रमुख की जिम्मेदारी

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    गढ़वा में 15 से 24 जून तक दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष नामांकन अभियान, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    24 घंटे के भीतर काम पर लौटें हड़ताली मनरेगा कर्मी, अन्यथा होगी कार्रवाई : डीडीसी

    नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाएं रोक, दोषियों पर दर्ज करें एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी : डीसी

    नशे के अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाएं रोक, दोषियों पर दर्ज करें एनडीपीएस के तहत प्राथमिकी : डीसी

    पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
    error: Content is protected !!