Location: Manjhiaon
मझिआंव:: पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार मझिआंव पुलिस के द्वारा जागरूकता अभियान छात्र- छात्राओं के बिच चलाई गई।
यह जागरूकता अभियान मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के आर. के. पब्लिक स्कूल ऊंचरी में चलाई गई।जिसमें थाना प्रभारी अमित कुमार एवं एस .आई.संजय कुमार मुंडा के द्वारा सभी छात्र -छात्राओं को नशा मुक्ति,साइबर सुरक्षा, यातायात सुरक्षा, डायन -भूत, दहेज- प्रथा, सामाजिक कुरीतियों के मामले में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी एवं सब -इंस्पेक्टर के द्वारा सभी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए बताया कि अंधविश्वास में पड़कर कभी भी कोई ऐसा कार्य न करें ,या अपने आस पास में ऐसा कोई कार्य नहीं होने दें, जिससे सामाजिक स्तर पर या कानून के नजर में अवैध माना जाए। साथ ही दोनों पुलिस पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि वर्तमान परिवेश में आए दिन लोगों के द्वारा अंधविश्वास में पड़कर डायन- भूत इत्यादि अंध विश्वास में पड़ कर आपसी मारपिट कर न्यायालय तक मामला चला जाता है।जिससे लोगों कों सभी प्रकार की जाति होती है ।इन सभी चिजो से बचने की सलाह दी गई।
इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य के. आर .झा के अलावे शिक्षक -शिक्षिकाएं, छात्र- छात्राएं उपस्थित थे।











