Location: सगमा
अपराधियों को थाना प्रभारी की चेतावनी— भागने के बजाय करें आत्मसमर्पण
सगमा/गढ़वा/धुरकी। धुरकी थाना पुलिस ने बीती रात दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रक्सी गांव के विनोद पासवान (पिता–स्वर्गीय मुंद्रिका पासवान) और धोबानी गांव के लालचंद यादव (पिता–स्वर्गीय नाका यादव) शामिल हैं।
दोनों के विरुद्ध धुरकी थाना कांड से संबंधित न्यायालय में क्रमशः GR केस संख्या 228/23 और 2118/15 के तहत वारंट निर्गत किया गया था। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर छापामारी की गई, जिसके क्रम में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों और अपराधियों को जल्द आत्मसमर्पण कर देना चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।











