धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राउत का सगमा पंचायत प्रतिनिधियों ने किया स्वागत

Location: सगमा

कहा – कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता, 24 घंटे पुलिस रहेगी तत्पर

सगमा (गढ़वा): धुरकी में नवनियुक्त थाना प्रभारी जनार्दन राउत का मंगलवार को सगमा प्रखंड के पंचायत प्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। प्रतिनिधियों ने थाना पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात की और प्रखंड क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति से अवगत कराया।

गौरतलब है कि पूर्व थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार का तबादला श्री बंशीधर नगर कर दिया गया है, जिसके बाद जनार्दन राउत ने धुरकी थाने का पदभार संभाला है।

पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए जनार्दन राउत ने भरोसा दिलाया कि वे क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के किसी भी कोने में घटने वाली घटना या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल थाना को दें। धुरकी पुलिस 24 घंटे आमजन के सहयोग के लिए तत्पर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वागत करने वालों में बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, सगमा पंचायत के मुखिया तेजलाल राम, कटहर कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र राम, सोनडिहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हनुमंत यादव और घघरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!