धान खरीद को लेकर झारखंड सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि: भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार पर किसानों को ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत किसान अपना धान व्यापारियों के हाथों औने-पौने दाम में बेच चुके हैं और अब सारा धान व्यापारियों के पास चला गया है। ऐसे में सरकार किसानों से नहीं, बल्कि व्यापारियों के हाथ से धान की खरीद करेगी।

रामलाला दुबे ने कहा कि सरकार अपने वादे के अनुसार 3150 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदने के वादे से मुकर गई है, जिससे किसानों में सरकार के प्रति काफी निराशा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में किसानों को न तो समय पर अनुदानित खाद मिल रहा है और न ही अनुदानित बीज।

उन्होंने कहा कि किसान अपने खून-पसीने से फसल पैदा करते हैं, लेकिन उसका मूल्य व्यापारी तय करते हैं, जो अन्नदाता किसानों का शोषण है। इससे किसान हताश और निराश हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने बिना पूरी तैयारी के आनन-फानन में जिले में कुछ धान क्रय केंद्रों का उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन अभी तक किसानों के रजिस्ट्रेशन और मैसेज की व्यवस्था नहीं है। साथ ही क्रय केंद्रों की मशीनें भी अपडेट नहीं हैं।

भाजपा किसान मोर्चा नेता ने सरकार और जिला प्रशासन से मांग की कि प्रत्येक पैक्स में धान क्रय केंद्र खोला जाए। सभी केंद्रों पर रजिस्टर्ड किसानों की सूची अंकित की जाए तथा किसानों के नए रजिस्ट्रेशन और मैसेज की व्यवस्था भी केंद्र स्तर पर की जाए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!