Location: Meral
पतंजलि योग समिति ने मनाई बिरसा मुंडा की जयंती
मेराल । पंतजलि योग समिति द्वारा शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समिति के संरक्षक डॉ अनिल साह, प्रखंड प्रभारी बलराम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार भारत भूषण तिवारी, विवेकानंद चौबे, डॉ विजय कुमार यादव, योग शिक्षक डॉ दीपक कुमार यादव, धर्मेंद्र मेहता आदि ने धरती आबा तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर बिरसा मुंडा के जल, जंगल और जमीन को बचाने में योगदान तथा उनके बलिदान को याद किया गया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजों और जमींदारों के खिलाफ एक शक्तिशाली संघर्ष (उलगुलान) का नेतृत्व किया था। श्रद्धांजलि सभा के बाद पतंजलि की बैठक में योग शिक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित योग कक्षा चलने तथा संगठन के बिस्तर पर चर्चा हुई। बैठक में प्रखंड प्रभारी कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, राजेश कुमार, मुन्ना चंद्रवंशी, छोटू, हिमांशु, विकास, संदीप चंद्रवंशी सहित कई लोग शामिल थे।












