Location: पलामू
मेदनीनगर।चैनपुर प्रखंड के कंकारी पंचायत अंतर्गत हूकवा गांव में धनकुटी मशीन की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक महिला की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हूकवा गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी जगमीला देवी उम्र 35 वर्ष के रूप में की गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह महिला अपने घर के नजदीक ट्रैक्टर से धान कुटवा रही थी।इसी दौरान अचानक उसका साल ट्रैक्टर मशीन में फस गया।जिसके कारण घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। वहीं मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कंकारी पंचायत के मुखिया शिवकुमार चौधरी मृतक के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधवाया और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।वही घटना की जानकारी मिलने पर चैनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।











