Location: पलामू
मेदिनीनगर। पाटन मुख्य बाजार में दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक को हल्की-फुलकी चोट आई है।घायलों में पाटन थाना क्षेत्र के सतहे गांव निवासी कृष्णा राम के पुत्र मृत्युंजय कुमार उम्र 25 वर्ष, छतरपुर थाना क्षेत्र के लठेया गांव निवासी आकाश कुमार और विवेक कुमार का नाम शामिल है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मृत्युंजय कुमार बुधवार की सुबह आकाश और विवेक कुमार के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर तसउआ गांव अपने बहन के घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी बाइक की टक्कर एक दूसरे बाइक से हो गई।जिसमें बाइक से गिरकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद भी मृत्युंजय कुमार और विवेक कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पाटन पश्चिमी जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।











