दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत

Location: पलामू

मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के सुदना अघोर आश्रम के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज मोहल्ला निवासी छोटू सिंह उम्र 26 वर्ष के पुत्र आयुष कुमार के रूप में की गई है। जबकि घायल व्यक्ति की पहचान पटेल नगर सुदना निवासी मनोज साव के पुत्र अभिषेक कुमार गुप्ता उम्र 20 वर्ष के रूप में की गई है।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार,टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ,टाइगर मोबाइल के जवान कौतुक पांडे,सुनील कुमार,शरवन यादव घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद भी घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।वही पुलिस ने मृतक आयुष कुमार के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों का अस्पताल में रोरो बुरा हाल था।जानकारी के अनुसार आयुष कुमार छोटू सिंह का एकलौता पुत्र था।वहीं इस घटना के बाद पुलिस दोनों वाहनों को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!