Location: पलामू
मेदिनीनगर।सदर थाना क्षेत्र के मटपुरही स्कूल के समीप गुरुवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान शहर थाना क्षेत्र के चियांकी महादेव माड़ा निवासी सागर उरांव उम्र 25 वर्ष और दुसरे की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी साकेत कुमार के रूप में की गई है।घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी साकेत कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह अस्पताल पहुंच कर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लिया।वही जानकारी मिलने पर दोनों घायल के परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायलों का इलाज करवा रहे हैं।











