दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल, तीन रेफर

Location: Bhavnathpur

:

भवनाथपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को भवनाथपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ. रंजन दास द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए गढ़वा रेफर कर दिया गया। रेफर किए गए घायलों में मकरी बरवारी टोला निवासी छात्र चंदू यादव, रोहनिया निवासी हरिद्वार यादव तथा भवनाथपुर टीकर टोला निवासी राम सुबक उरांव शामिल हैं। वहीं, पूनम देवी पत्नी संतराज उरांव को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पहली घटना भवनाथपुर टीकर की है, जहां घरेलू विवाद में राम सुबक उरांव को उनकी पत्नी यशोदा देवी और पुत्र धनु सिंह ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भवनाथपुर थाना के एएसआई उपेंद्र राम मौके पर पहुंचे और घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

वहीं दूसरी घटना भवनाथपुर मकरी के मुख्य पथ पर एक तीखे मोड़ के पास हुई, जहां दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इनमें छात्र चंदू यादव, पूनम देवी और हरिद्वार यादव शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय राहगीरों की मदद से भवनाथपुर सीएचसी लाया गया। टक्कर के बाद दोनों ऑटो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!