देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

Location: Meral

मेराल (प्रतिनिधि)। थाना क्षेत्र के देवगना मोड़ स्टैंड पर गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने एक साथ चार दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, चोर कोई सामान या नकदी नहीं ले जा सके और बिना सफलता के फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने नूरे आलम के प्रज्ञा केंद्र, असगर अंसारी के श्रृंगार स्टोर, अमीन अंसारी के मुर्गी पोल्ट्री फॉर्म गोदाम तथा अजय चौधरी की किराना दुकान के ताले तोड़ दिए। चोर दुकानों के भीतर भी घुसे, लेकिन किसी कारणवश कोई सामान या नकदी चोरी नहीं कर सके।
शुक्रवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो टूटे हुए ताले देखकर उनके होश उड़ गए। हालांकि, अंदर रखा पूरा सामान सुरक्षित मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों और दुकानदारों की भीड़ मौके पर जुट गई। एक ही रात में चार दुकानों को निशाना बनाए जाने से स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। सूचना पर मेराल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पंचायत के मुखिया अनिल चौधरी और स्थानीय दुकानदारों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने तथा चोरों की शीघ्र पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। मुखिया अनिल चौधरी ने बताया कि इससे पहले ईसी चौक स्थित जलमीनार से स्टार्टर की चोरी हो चुकी है तथा क्षेत्र में बिजली के तार चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का स्वर, विधायक नरेश प्रसाद सिंह करेंगे ध्वजारोहण

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    बंशीधर नगर में 15 अगस्त समारोह की तैयारियां तेज, अनुमंडलीय मैदान में सुबह 11 बजे होगा मुख्य कार्यक्रम

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    मझिआंव नगर पंचायत में सवा करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    POCSO मामले के फरार आरोपी शिक्षक के घर इश्तहार चस्पा, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    AISA छात्र हितों से भटककर प्रायोजित राजनीति कर रहा है : प्रिन्स सिंह

    देवगना मोड़ स्टैंड की चार दुकानों के ताले तोड़े, चोरी का प्रयास नाकाम

    error: Content is protected !!