दुसैया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर तीन बकरियों की मौत, पालक परिवार शोकाकुल

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के दुसैया गांव में रविवार को मूसलधार बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से बकरी पालक परिवारों में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक तेज बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आने से खेत में चर रही तीन बकरियां झुलसकर मर गईं। मृत बकरियों में दो सरीफन भुइंया (पिता राम खेलावन भुइंया) की थीं, जबकि एक बकरा विजय भुइंया (पिता लखन भुइंया) का था।

बकरियों की अचानक मौत से गरीब परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सरीफन भुइंया और विजय भुइंया ने बताया कि उनका जीवनयापन बकरी पालन पर ही टिका हुआ है। इस घटना से उनके परिवार को भारी आर्थिक और मानसिक क्षति पहुंची है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!