Location: पलामू
मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के भजनिया गांव निवासी राजेंद्र शर्मा की पुत्री चांदनी कुमारी उम्र 18 वर्ष सफाई करने के दौरान पंखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार की दोपहर चांदनी कुमारी अपने घर में सफाई कर रही थी। सफाई करने के दौरान घर का पंखा चल रहा था। इसी बीच उसका दुपट्टा पंखा पर चला गया। पंखा चालू रहने के कारण दुपट्टा से उसका गला दब गया। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मोहम्मदगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।











