Location: पलामू
मेदिनीनगर। इस ठंड के मौसम में जब पूरा शहर के लोग चैन की नींद सो रहे होते है तो पुलिस ही है जो लोगो की सुरक्षा के लिए रात भर शहर में गस्ती पर रहती है। ताकि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।रात्रि गस्ती में तैनात टाइगर मोबाइल के जवान बैजनाथ यादव और धर्मेन्द्र पासवान ने एक दुकान में लगे आग को बुझाने का काम किया है। यदि समय पर ये दोनो पुलिस जवान वहां नहीं पहुंचे होते तो अन्य दुकानों में भी आग लगने की संभावना थी और लोगो को भारी नुकसान का सामना करना पड़ता सकता था।जानकारी के अनुसार बीती रात टिओपी 2 थाना के टाइगर मोबाइल के जवान बैजनाथ यादव और धर्मेंद्र पासवान रात्रि गस्ती में निकले थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि जीएलए कॉलेज के पास एक दुकान में आग लगी हुई है।उन्होंने अपने स्तर से आग को बुझाने का प्रयास किया परंतु आग पर काबू नहीं पाया गया।इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारी फायर ब्रिगेड वाहन लेकर घटनास्थल पर पहुंचे तब जाकर आग पर काबू पाया गया। जिस दुकान में आग लगी वह दुकान किसका है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।परंतु पुलिस दुकान मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।











