Location: Meral
मेराल। तेनार पंचायत भवन में मंगलवार को पंचायत मुखिया मनदीप सिंह के नेतृत्व में झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि देने वालों में मुखिया मनदीप सिंह, बीडीसी सदस्य जगदीश राम, भाजपा नेता रमाकांत गुप्ता, झामुमो नेता बबलू सिंह, पंचायत अध्यक्ष कामता सिंह, रामचंद्र गुप्ता, वार्ड सदस्य सहित अन्य ग्रामीण शामिल थे।
इस अवसर पर मुखिया मनदीप सिंह ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन से झारखंडवासियों को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।











