Location: Garhwa
रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन पर युवा आजसू प्रदेश संयोजक रविंद्र नाथ ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि “दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सम्पूर्ण जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों और न्याय के लिए समर्पित रहा।”
ठाकुर ने कहा कि दिशोम गुरु आदिवासी समाज की बुलंद आवाज़ थे। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के जनक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उन्होंने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया और अपने समाज के स्वाभिमान को नई ऊंचाई दी।











