दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को मेराल में भव्य श्रद्धांजलि सभा

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। झारखंड आंदोलन के महानायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक, झारखंड राज्य के निर्माता, सामाजिक न्याय के पुरोधा तथा मरणोपरांत पद्मभूषण से सम्मानित स्वर्गीय दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे से स्वर्गीय विमला ठाकुर मेमोरियल भवन, बंका रोड, मेराल में झामुमो मेराल प्रखंड कमिटी की ओर से भव्य श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को प्रखंड स्तरीय तैयारी समिति की बैठक झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुदू की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान, स्वागत व्यवस्था, मंच संचालन, श्रद्धांजलि अर्पण तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र साव ने कहा कि दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन जल, जंगल, जमीन तथा गरीब, किसान, मजदूर, आदिवासी और मूलवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उनके संघर्ष, त्याग और नेतृत्व के कारण झारखंड राज्य के गठन का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि बाबा शिबू सोरेन केवल एक नेता नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक थे।
उन्होंने कहा कि बाबा के बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक न्याय, भाईचारा और जनहित के मूल्यों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्री साव ने मेराल प्रखंड सहित पूरे क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं और आम नागरिकों से 4 अगस्त को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करने की अपील की।
बैठक में वरिष्ठ नेता दशरथ प्रसाद, बीस सूत्री अध्यक्ष शंभु प्रसाद, रविन्द्र मेहता, बबलू दुबे, प्रताप सिंह, जैनेंद्र सिंह, अनुज प्रसाद, राजेश बैठा, विनोद प्रसाद, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शिवमंगल चौधरी, सचिव रेयाज अंसारी, महिला नेत्री आराधना सिंह, प्रमोद कुमार गुप्ता, हरेन्द्र चौधरी, शिव कुमार चौधरी, हेमंत सिंह तथा तौहीद अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने श्रद्धांजलि सभा को ऐतिहासिक, भव्य और गरिमामय बनाने का संकल्प लियाय

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, जामताड़ा में जेल शिफ्टिंग के दौरान हुई घटना

    पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की मौत, जामताड़ा में जेल शिफ्टिंग के दौरान हुई घटना

    मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    मेदिनीनगर में अज्ञात महिला हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    पलामू पुलिस का अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ

    पलामू पुलिस का अड्डेबाजी के खिलाफ विशेष अभियान, 100 से अधिक लोगों से पूछताछ

    मझिआंव के आदिम जनजाति की जमीन पर कब्जा का प्रयास : सैकड़ों लाठी डंडा लेकर उतरे स्थल पर महिला पुरुष,बोले 32 साल से कर रहे हैं जमीन का जोत कोड़ :विपक्षी ट्रैक्टर लेकर भागे

    मझिआंव के आदिम जनजाति की जमीन पर कब्जा का प्रयास : सैकड़ों लाठी डंडा लेकर उतरे स्थल पर महिला पुरुष,बोले 32 साल से कर रहे हैं जमीन का जोत कोड़ :विपक्षी ट्रैक्टर लेकर भागे

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग, एबीवीपी ने दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग, एबीवीपी ने दी राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी

    दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को मेराल में भव्य श्रद्धांजलि सभा

    दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को मेराल में भव्य श्रद्धांजलि सभा
    error: Content is protected !!