दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

Location: Garhwa


गढ़वा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री के निधन पर राजनीति करना अत्यंत अशोभनीय है।
रितेश चौबे ने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर दुख व्यक्त किया था और उन्होंने कोई गलत शब्द का प्रयोग नहीं किया। इसके बावजूद झामुमो के लोग हारी हुई बाजी को जीतने के लिए तरह-तरह की साजिश करने में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो के लोग दिवंगत मंत्री के नाम पर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि जनता पूरे मामले को समझ रही है।
उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार और संगठन के लोगों की नैतिकता पर सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो के लोग छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जेपीएससी और जेएसएससी से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यदि झामुमो के लोगों के पास नैतिकता बची है तो इन मामलों की सीबीआई जांच कराकर छात्रों और युवाओं को न्याय दिलाने का काम करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता की आड़ में भ्रष्ट लोगों को बचाया जा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि झामुमो के कुछ तथाकथित नेता और पूर्व मुखिया भी बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने भ्रष्ट मुखिया के संदर्भ में यह कहा था कि जनता ऐसे भ्रष्ट और करप्ट मुखिया को नकारे, जो जनता से पैसे की उगाही करता है। उनके अनुसार, इसी बयान को लेकर झामुमो के कुछ लोग अफवाह फैलाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं।
रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो अफवाह फैलाकर अपनी बुझी हुई राजनीति को जिंदा करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने दावा किया कि जनता सब कुछ देख और समझ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गढ़वा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड से झामुमो का सफाया हो जाएगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    दिवंगत मंत्री की मौत पर राजनीति कर रहा झामुमो: रितेश चौबे

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    यूजीसी के प्रस्तावित कानून के खिलाफ सवर्ण एकता मंच का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    बिना पूर्व सूचना कांडी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं डीडीसी, योजनाओं का लिया जायजा

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को मिलेगा मतदाता बनने का मौका

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार

    मझिआंव में सड़क हादसे में टेंपो चालक की मौत, मेराल में फरार अभियुक्त के घर इश्तहार; नगर ऊंटारी में 10.50 लाख रुपये समेत आठ जुआरी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!