दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा के 33वें उपायुक्त के रूप में संभाला पदभार

Location: Garhwa

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2018 बैच के अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने मंगलवार को गढ़वा जिले के 33वें उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान उपायुक्त शेखर जमुआर ने उपायुक्त वेश्म में पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा।

पदभार ग्रहण की प्रक्रिया उपायुक्त कार्यालय कक्ष में पूर्ण हुई, जहां संबंधित कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके उपरांत श्री यादव ने जिले के नए उपायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उन्होंने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।

पदभार ग्रहण के बाद श्री यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने तथा आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की होगी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, डीआरडीए निदेशक रविश राज सिंह, जिला गोपनीय शाखा के प्रभारी पदाधिकारी संजय प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!