दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

Location: Manjhiaon

मझिआंव/बरडीहा: बरडीहा थाना क्षेत्र के बभनी गांव में विवाहिता की कथित दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि मामले के तीन अन्य नामजद आरोपी अब भी फरार हैं।
बरडीहा थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मृतका गुलशन तारा खातून (22) की बड़ी बहन शैमुन तारा खातून (26) के आवेदन पर बरडीहा थाना कांड संख्या 39/26 दर्ज किया गया है। मामले में पति सैफ अली खान, देवर कैफ अली खान, सास नसीबा बीबी तथा ससुर नसरूल्लाह खान उर्फ राजापुर को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
प्राथमिकी के अनुसार, विवाहिता को दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल एवं जमीन की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित और मारपीट की जाती थी। कई बार पंचायत के माध्यम से समझौता कराने का प्रयास भी किया गया, लेकिन ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि 30 जून की रात चारों आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडे से मारपीट की और गला दबाकर गुलशन तारा खातून की हत्या कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 1 जुलाई की सुबह जब वह अपनी बहन के घर पहुंची तो गुलशन तारा खातून का शव बेड पर पड़ा था। उसके गले पर दबाने के निशान थे, दोनों हाथों में चोट के निशान दिखाई दे रहे थे तथा पैर के अंगूठे से खून निकल रहा था। वहीं, मृतका की तीन वर्षीय बेटी शव के पास रो रही थी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से फरार पति सैफ अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया।
थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान सैफ अली खान ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए गुरुवार को गढ़वा जेल भेज दिया गया है। पुलिस अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

    दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार, जुर्म कबूलने के बाद भेजा गया जेल, तीन आरोपी अब भी फरार

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    भवनाथपुर के बैंकों का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    4 जुलाई तक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश, प्रयास कार्यक्रम की हुई समीक्षा

    4 जुलाई तक शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश, प्रयास कार्यक्रम की हुई समीक्षा

    नेशनल हाईवे पर बाइक-ई-ऑटो की टक्कर में नाबालिग की मौत, पांच गंभीर घायल

    नेशनल हाईवे पर बाइक-ई-ऑटो की टक्कर में नाबालिग की मौत, पांच गंभीर घायल

    मेराल में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, आवास को लेकर विवाद की बात; योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

    मेराल में महिला की संदिग्ध आत्महत्या, आवास को लेकर विवाद की बात; योजनाओं के क्रियान्वयन पर उठे सवाल

    कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश

    कांडी बिजली ग्रिड से ढबरिया तक जर्जर सड़क का विधायक ने किया निरीक्षण, आज से मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश
    error: Content is protected !!