तीन स्वास्थ्य केंद्रों की जांच में लापरवाही उजागर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण


भवनाथपुर (गढ़वा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने शुक्रवार को सीएचसी के अधीन संचालित तीन आयुष्मान आरोग्यम स्वास्थ्य केंद्रों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही सामने आई, जिस पर प्रभारी ने संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की है।

जांच की शुरुआत कोनमंडरा स्वास्थ्य केंद्र से हुई, जहां एएनएम अंचला कुमारी बिना किसी पूर्व सूचना के पिछले तीन दिनों से अनुपस्थित पाई गईं। हालांकि सीएचओ ड्यूटी पर मौजूद थे। प्रभारी डॉ. कुमार ने एएनएम से स्पष्टीकरण मांगते हुए निर्देश दिया कि केंद्र को प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नियमित रूप से खोला जाए और प्रसव व टीकाकरण की सेवाएं दी जाएं।

इसके बाद प्रभारी मुकुंदपुर केंद्र पहुंचे, जहां सीएचओ शंकर बिना सूचना के गायब मिले। वहीं, एएनएम सुलेखा कुमारी 26 से 30 मई तक केंद्र में उपस्थित रहने के बावजूद उपस्थिति पंजी में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। इस पर नाराजगी जताते हुए दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया।

जांच का अंतिम पड़ाव परसोडीह केंद्र रहा, जहां एएनएम मंजू कुमारी द्वारा केंद्र में प्रसव की सेवाएं नहीं दी जा रही थीं। वहीं स्टॉक रजिस्टर के अवलोकन में पाया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त दवाओं का पंजी में कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इस पर प्रभारी ने नाराजगी जताते हुए एएनएम को नियमित रूप से प्रसव कराने और स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने का निर्देश दिया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने मौके पर स्पष्ट कहा कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनी रहे। इस दौरान प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक भी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!