तालाब में डूबने से ग्रामीण की मौत, 26 घंटे बाद तालाब से गोताखोर नहीं निकला शव

Location: चिनियां

गढ़वा, ▪︎ चिनिया थाना क्षेत्र के परशुखाड़ गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटित हुई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। स्थानीय निवासी प्रमोद कोरवा (45 वर्ष) की गांव के तालाब में मछली मारने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

घटना सुबह करीब 10 बजे हुई। तालाब की अत्यधिक गहराई के कारण शव को निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। सूचना मिलते ही चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी अभियान शुरू कराया, लेकिन देर शाम तक भी सफलता नहीं मिल पाई। अंधेरा और बढ़ती ठंड के कारण खोज कार्य को रोकना पड़ा।

मंगलवार सुबह पुनः तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसके लिए छत्तीसगढ़ से बुलाए गए पेशेवर तैराकों की टीम को लगाया गया। करीब 26 घंटे तक जारी संयुक्त प्रयास के बाद सुबह 11 बजे भंवर-जाल की मदद से शव बरामद किया गया।

शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, बच्चे और रिश्तेदारों की चीख–पुकार से आसपास का माहौल गमगीन हो उठा। मृतक प्रमोद कोरवा अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। परिवार पर गहरा संकट टूट पड़ा है।

घटना पर पंचायत के मुखिया रामेश्वर सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह गांव के लिए अत्यंत दुखद समय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में लोगों को जागरूक कर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने का प्रयास किया जाएगा। वहीं खुरी पंचायत के बीडीसी प्रतिनिधि दयानंद रवि दो दिनों से लगातार मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने ग्रामीणों से जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की अपील की।

खोज अभियान के दौरान एएसआई काशिद हुसैन, पुलिस बल और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!