ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ जवान की सर्विस रायफल से चली गोली, मौके पर मौत

Location: सगमा

सगमा (गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय सगमा गांव निवासी सीआईएसएफ जवान मिथलेश प्रसाद यादव की मौत ड्यूटी के दौरान सर्विस रायफल से अचानक गोली चलने के कारण हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मिथलेश यादव (पिता: भुट्टी प्रसाद यादव) की तैनाती हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के बड़का गांव कोल साइडिंग में थी। वे वहां वॉच टावर पर ड्यूटी कर रहे थे। शुक्रवार की अहले सुबह लगभग चार बजे वे लघुशंका के लिए वॉच टावर से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया। गिरने के क्रम में उनकी सर्विस रायफल दब गई और उससे अचानक गोली चल गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जवान के परिजन रोते-बिलखते हजारीबाग के लिए रवाना हो गए हैं। उधर, घटना स्थल पर हजारीबाग के वरीय पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

गांव में इस दुखद खबर के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं शोक-संवेदना प्रकट करने वालों की भीड़ मृतक के घर उमड़ रही है। कयास लगाया जा रहा है कि शव देर रात तक सगमा पहुंच सकता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!