डॉ. लालमोहन ने झामुमो प्रवक्ता के बयान को बताया बेतुका, विकास कार्यों पर उठाए सवाल

Location: Meral

मेराल (गढ़वा): प्रखंड के भाजपा विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन ने रविवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में झामुमो प्रवक्ता धीरज दुबे के बयान को निराधार और बेतुका बताया। उन्होंने कहा कि धीरज दुबे को लोग केंद्रीय प्रवक्ता समझते थे, लेकिन बाद में पता चला कि वे केवल मीडिया पैनलिस्ट हैं।

डॉ. लालमोहन ने कहा कि दुबे का यह बयान कि “80 विधानसभा क्षेत्रों में डमी विधायक प्रतिनिधि कार्यरत हैं”, पूरी तरह से तथ्यहीन है। उन्होंने कहा, “हम विधायक प्रतिनिधि के तौर पर क्षेत्र में किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचते हैं और समाधान का प्रयास करते हैं। हमारे कार्यों से प्रेरित होकर कई बार पूर्व मंत्री को भी घटनास्थल पर जाना पड़ता है।”

उन्होंने कहा कि जनता ऐसे विधायक प्रतिनिधियों पर गर्व करती है, जो सेवा भाव से कार्य करते हैं। वहीं झामुमो पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “वर्तमान में कोई भी भाजपा विधायक प्रतिनिधि न तो जनता का शोषण करता है और न ही धार्मिक उन्माद फैलाता है, जबकि यह कार्य झामुमो नेताओं की पुरानी आदत रही है, जिसे जनता अब भलीभांति समझ चुकी है।”

पेयजल संकट और योजनाओं पर उठाए सवाल

पूर्व मंत्री हमला बोलते हुए डॉ. लालमोहन ने कहा कि वे झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री रहते हुए भी अपने ही क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नहीं करा सके। उन्होंने कहा कि तीसरटेटूका पंचायत के गेरुआ सोती और कोलोदोहर में आज भी आदिम जनजाति के लोग चुंवांडी (गड्ढे) का पानी पीने को मजबूर हैं। यह बात प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने भी स्वीकार की है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी द्वारा पेयजल सुविधा मुहैया कराए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

किसानों और महिलाओं की योजनाओं पर सवाल

उन्होंने झामुमो सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों से धान खरीदने की घोषणा के बावजूद 8 महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। वहीं, मईयां सम्मान योजना से 18 से 50 वर्ष की महिलाओं का नाम काटा जा रहा है, जिससे महिलाएं रोज ब्लॉक का चक्कर लगा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लाभ धर्म देखकर दिया जा रहा है।

प्रखंड गठन और भूमि संबंधी मुद्दों पर निशाना

डॉ. लालमोहन ने कहा कि झामुमो सरकार ने गैर मजरूआ भूमि की रसीद निर्गत करने और खरीद-बिक्री की अनुमति देने के वादे को निभाया नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट में यथावत स्थिति बनाए रखने की अपील कर दी।

उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने पेशका और ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग सदन में उठाई है, जबकि पूर्व मंत्री सत्ता में रहते हुए इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए।

भ्रष्टाचार के आरोप

डॉ. लालमोहन ने झामुमो नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकर्ताओं ने यहां तक कि चापानल में भी उगाही की है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि झामुमो यह बताएं कि पेयजल मंत्री रहते हुए पूर्व मंत्री ने किस योजना का शिलान्यास कर उद्घाटन किया।

प्रेस वार्ता में मौजूद अन्य नेता

इस प्रेस वार्ता में भाजपा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष रूपू महतो, दक्षिणी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल, युवा मोर्चा के उत्तरी मंडल अध्यक्ष रामाकांत गुप्ता, प्रखंड कार्य समिति सदस्य धनंजय चौधरी, वीरेंद्र चौधरी और रोहित कुमार उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!