डीपीएससीसी द्वारा निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Location: Garhwa


गढ़वा: डीपीएससीसी के तत्वावधान में रविवार को निजी विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर.के.वी.एस. बी.एड. कॉलेज के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष अलखनाथ पाण्डेय, सीबीएसई से आई प्रशिक्षक श्रीमती चीन्शु सिंह, प्रशिक्षक के.आर. झा, सचिव एम.पी. केशरी एवं अशोक विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचिव एम.पी. केशरी ने कहा कि जिले के निजी विद्यालय शिक्षा के विकास में सतत प्रयासरत हैं। शिक्षकों के क्षमता विकास हेतु यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय ने कहा कि निजी विद्यालय सीमित संसाधनों में भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम दे रहे हैं। इस प्रशिक्षण से उनके प्रदर्शन में और सुधार होगा। उन्होंने बताया कि जिले के 52 विद्यालयों से लगभग 260 शिक्षकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान सीबीएसई प्रशिक्षक श्रीमती चीन्शु सिंह ने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है, जिससे अप्रशिक्षित शिक्षकों को वर्तमान शिक्षा प्रणाली के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों को कक्षा का वातावरण तनावमुक्त, भयमुक्त और आनंददायक बनाने की सलाह दी। प्रशिक्षक के.आर. झा ने निष्पक्ष व्यवहार और समानता आधारित शिक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम दो सत्रों में संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में महेंद्र विश्वकर्मा, सुधीर पाठक, अशोक दुबे, ललन साहू, धर्मेंद्र देव, पंकज कुमार, आनंद, मोजीबउद्दीन खान सहित अन्य का योगदान रहा। मौके पर समिति के उपाध्यक्ष सिस्टर रोशना, सुशील केशरी, कोषाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, ब्रजेश मिश्रा, राहुल सिंह, अमरेंद्र पाठक, मोजीब खान, पवन तिवारी, तौहीद अंसारी, प्रदीप दुबे, रामानुज सिंह, संजय सोनी, यासीन मल्लिक, प्रमोद झा, संजय कुशवाहा आदि उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!