डीआईजी के निर्देश पर चला थाना परिसर में विशेष सफाई अभियान, पुलिसकर्मियों ने किया श्रमदान

मेदिनीनगर। पलामू के डीआईजी नौशाद आलम और एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर रविवार को शहर थाना परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार और ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने किया। अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों ने मिलकर थाना परिसर की पूरी साफ-सफाई की और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

मौके पर मौजूद थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार ने कहा कि थाना परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए सभी पुलिसकर्मियों ने एकजुट होकर श्रमदान किया। उन्होंने कहा, “स्वच्छता हमारी पहचान है और हमें इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ वातावरण जरूरी है।”

वहीं, ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखनी चाहिए। उन्होंने कहा, “स्वच्छ भारत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।”

ज्ञात हो कि दो दिन पूर्व डीआईजी नौशाद आलम ने शहर थाना का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर में फैली गंदगी को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई थी और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए थे। उसी के आलोक में रविवार को यह विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान में ट्रैफिक पुलिस के जवान कुणाल दुबे, धर्मेंद्र सिंह, शीतल कुमार, हरेंद्र कुमार, अंतेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!