ठेकेदार ने नहीं दी मजदूरी, परेशान मजदूर ने मीडिया से लगाई गुहार

कांडी (प्रतिनिधि): प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर में एक मजदूर को उसकी मेहनताना न मिलने पर मजबूरन मीडिया का सहारा लेना पड़ा। पीड़ित मजदूर सतेंद्र कुमार पासवान, जो जमुआ गांव के निवासी हैं, ने अपनी व्यथा सुनाते हुए बताया कि श्रीनगर निवासी ठेकेदार मुन्ना चौधरी ने उन्हें अपने निर्माणाधीन घर में काम करने के लिए बुलाया था। काम पूरा होने के बाद ठेकेदार ने मजदूरी बाद में देने की बात कहकर उन्हें घर भेज दिया।

लेकिन जब सतेंद्र पासवान अपनी मजदूरी लेने उनके घर गए, तो हर बार “आज देंगे, कल देंगे” कहकर बात को टाल दिया गया। फोन पर संपर्क करने की कोशिश करने पर भी ठेकेदार से बात नहीं हो पाई। जब मजदूर फिर से उनसे मिलने गए, तो घरवालों ने बहाना बना दिया कि ठेकेदार घर पर नहीं हैं।

परेशान मजदूर ने कहा कि अब उनके पास कोई चारा नहीं बचा है। वह अपनी मेहनत की कमाई के लिए किसके पास जाएं और किससे न्याय की उम्मीद करें? जब मीडिया ने ठेकेदार मुन्ना चौधरी से टेलीफोन के जरिए संपर्क करने की कोशिश की, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

मजदूर सतेंद्र पासवान ने प्रशासन और समाज के लोगों से अपील की है कि कोई उनकी मदद करे और ठेकेदार से उनकी मजदूरी दिलवाने में सहायता करे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!