ठेका विवाद में गोलीकांड, जेल जाने से एक सप्ताह पहले मंदीप ने रांची और गढ़वा में योगेंद्र पर हमले की रची थी साजिश

Location: Garhwa

गढ़वा। पंचायत और विधानसभा चुनाव की रंजिश में मनरेगा योजना का विवाद इस कदर बढ़ गया कि बरवाडीह पंचायत समिति सदस्य के पति योगेंद्र प्रसाद को गोली मारने की साजिश रच दी गई। इस हमले की योजना रांची और गढ़वा में बैठकर तैयार की गई थी, जिसमें पंचायत के उपमुखिया पति मंदीप यादव, नितेश सिंह उर्फ नीतू सिंह और अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह शामिल थे। 7 मार्च को तहले घाटी के पास घात लगाकर योगेंद्र प्रसाद को गोली मारी गई, हालांकि वे किसी तरह जान बचाने में सफल रहे।

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में अमित कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह और नितेश सिंह उर्फ नीतू सिंह शामिल हैं। इनके पास से देसी कट्टा, जिंदा गोली, सफेद अपाची बाइक और मोबाइल बरामद किया गया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि पंचायत चुनाव के दौरान मनरेगा योजना को लेकर योगेंद्र प्रसाद और उपमुखिया पति मंदीप यादव के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो विधानसभा चुनाव तक पहुंचते-पहुंचते गहरा गया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!