ठंड से युवक की मौत, गांव में शोक; दो बच्चों और पत्नी पर टूटा दुखों का पहाड़

Location: Manjhiaon


मझिआंव (गढ़वा)।
बरडीहा थाना क्षेत्र के लावा चम्पा गांव में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक की पहचान सुरेंद्र चौधरी के 30 वर्षीय पुत्र राणा प्रताप चौधरी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है।
परिजनों के अनुसार राणा प्रताप चौधरी राज मिस्त्री का काम करता था और गढ़वा में रहकर मजदूरी करता था। नए साल के अवसर पर वह अपने गांव आया हुआ था। मंगलवार को उसने शराब पी रखी थी और खाना खाने के बाद नशे की हालत में बिना ओढ़ना-बिछावन के दूसरे घर में सो गया। इसी दौरान कड़ाके की ठंड की चपेट में आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई।
परिजन उसे तत्काल मझिआंव रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसके पीछे पत्नी, दो छोटे पुत्र और एक पुत्री हैं, जो अब बेसहारा हो गए हैं।
परिजनों द्वारा बिना पोस्टमार्टम कराए शव को घर लाया गया और स्थानीय बाकी नदी के तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इधर, ठंड से मौत का यह दूसरा मामला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बरडीहा प्रखंड के ओबरा गांव निवासी ललन उरांव की पत्नी एवं ओबरा पंचायत के वार्ड नंबर 8 की वार्ड सदस्या शोभा देवी की भी दो दिन पूर्व गढ़वा थाना क्षेत्र में ठंड से मौत हो गई थी। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके ससुराल ओबरा गांव में किया गया।
इस प्रकार क्षेत्र में ठंड से मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते सरकार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों के बीच पर्याप्त कंबल और राहत सामग्री का वितरण नहीं किया गया, तो ठंड से मौत के मामलों में और वृद्धि हो सकती है।
इस संबंध में बीडीओ सह सीओ राजेश कुमार ने बताया कि राणा प्रताप चौधरी का पोस्टमार्टम कराना आवश्यक था। उन्होंने कहा कि संबंधित हल्का कर्मचारी को भेजकर बुधवार को पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद यदि मृतक की पत्नी को अब तक आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, तो उसे यह लाभ सहित अन्य सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाली सहायता प्रदान की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!