Location: पलामू
मेदिनीनगर।मनातू थाना क्षेत्र के जगराहा गांव निवासी सोनू भुइयां के डेढ़ वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार की ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बुधवार की शाम आर्यन अपने घर के पास खेल रहा था।इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति योगेश्वर यादव का ट्रैक्टर उसी रास्ते से गुजर रहा था। जिसकी चपेट में आकर आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा घायल आर्यन कुमार को इलाज के लिए मनातू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां चिकित्सकों ने आर्यन कुमार को मृत घोषित कर दिया।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान विकास कुमार, महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मनातू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी लेकर ट्रैक्टर को जप्त कर थाना ले गई है और आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।











