ट्रक और बाइक की टक्कर: एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पड़वा थाना क्षेत्र में ट्रक और बाइक की टक्कर में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पड़वा थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया।मृतक व्यक्ति की पहचान गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र के ग्राम अधौरी निवासी सुनील शर्मा के पुत्र अनूप कुमार शर्मा उम्र करीब 18 वर्ष के रूप में की गई है।जबकि मृतक के मौसेरा भाई घायल प्रिंस शर्मा का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है।वही घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंच गए हैं। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही घटना जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार सिंह, पुलिस जवान विकास कुमार और महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। जानकारी के अनुसार दोनों भाई नबीनगर एनटीपीसी में काम करते थे।गुरुवार को दोनो मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली की छुट्टी में अपने घर गढ़वा जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में पड़वा मोड़ में यह घटना घटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!