
Location: पलामू
मेदिनीनगर। सदर थाना क्षेत्र के बड़कागांव निवासी सुजीत भुइयां के पुत्र जितेंद्र कुमार भुइयां उम्र 30 वर्ष और उसी गांव के राधेश्याम भुइयां के पुत्र राजन भुइयां उम्र 35 वर्ष बीती रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीती रात जितेंद्र कुमार भुइयां और राजन भुइयां बाइक पर सवार होकर मेदिनीनगर रामनवमी महोत्सव देखने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में खानवा गांव के पास एक टेंपो से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक से गिरकर दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद भी उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में दोनों घायलों का इलाज करवा रहे हैं।