झारोटेफ का मेराल में प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम संपन्न

Location: Meral

झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन को आज झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा विमला तिग्गा एवम् ज़िला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा की अगुवाई में प्रखण्ड मेराल के प्रशाल में प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम को आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी। बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें। साथ ही कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जायेगा। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
(1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना।
(3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना।
(4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना।
(5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना।
(6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना।
(8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना।
(9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
(10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।
जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने भी अपने सम्बोधन में आगामी माह 11अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में और 01सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का एवम् अधिकाधिक संख्या में सदस्यता ग्रहण करने हेतु आह्वाहन किया।
फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार मेहता ने अपने स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा ने अपनी महिला साथियों से अनुरोध कि हम सभी महिलाएं झारोटेफ के साथ रहें और प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता अधिकाधिक प्रदर्शित करें। साथ ही साथ यह भी कहा कि समय कम है। हमें सभी कर्मचारी के साथ सम्पर्क करना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा।
प्रखण्ड गोदाम प्रबंधक दीपक कुमार चंचल ने NMOPS/झारोटेफ संगठन की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने हमें पुरानी पेंशन रूपी बुढ़ापे का सहारा प्रदान किया है। हमसब इस संगठन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। हम सभी अपनी चट्टानी एकता से सभी ग्यारहों मांगों को पूरा कराएंगे।
प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी ने कहा कि झारोटेफ सभी संघों का महासंघ है। हम सभी इस संगठन के साथ पूरे तन मन धन से साथ हैं।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई गढ़वा के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा,महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा, फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी रामनाथ चौधरी, प्रखण्ड गोदाम प्रबंधक दीपक कुमार चंचल, स्वास्थ्य विभाग से पद्म शेखर मिश्रा,विभिन्न पंचायतों में पदस्थापित नर्स एवम् प्रखण्ड कार्यालय के कई कर्मी गण आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Yaseen Ansari

Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
error: Content is protected !!