झारखंड में बढ़ती गर्मी: लू का कहर जारी, 27 अप्रैल को ओलावृष्टि की चेतावनी

Location: रांची

झारखंड में अगले दो से तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है। 26 अप्रैल को उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। आसमान में बादल छा सकते हैं। 27 अप्रैल को दोपहर बाद ओलावृष्टि, तेज हवा, बारिश और वज्रपात का अनुमान है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्व भारत से होते हुए छत्तीसगढ़ और फिर कर्नाटक की ओर बढ़ रहा है। रांची को छोड़कर बाकी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया है। बुधवार को रांची का तापमान 38.8 डिग्री, जमशेदपुर 42.6, मेदिनीनगर 43.0, बोकारो 40.5, चाईबासा 42.4, चतरा 39.0, देवघर 40.0 और गढ़वा 41.0 डिग्री सेल्सियस रहा। खूंटी में सबसे कम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गर्मी से स्कूली बच्चे परेशान हैं। जिला प्रशासन की ओर से स्कूलों को लेकर अब तक कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है। कुछ जिलों में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी।

Loading

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पहलगाम घटना पर झारखंड के एक महत्वपूर्ण मंत्री का बयान सुनिए और समझिए उनके ज्ञान के बारे में जानिए

    संत मरियम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मृत सैलानियों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन..

    संत मरियम विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मृत सैलानियों को दी श्रद्धांजलि, किया नमन..

    डीटीओ ने दिया मानवता का परिचय:सड़क दुर्घटना में घायल महिला को अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

    मानसिक तनाव में आकर 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    मानसिक तनाव में आकर 17 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम, भाजपा नेताओं ने समाज के उत्थान के लिए पार्टी के योगदान को बताया अहम

    भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान कार्यक्रम, भाजपा नेताओं ने समाज के उत्थान के लिए पार्टी के योगदान को बताया अहम

    एसी ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी चेतावनी

    एसी ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी चेतावनी
    error: Content is protected !!