झारखंड के समग्र विकास में समावेशी बजट पर राज्य के मुखिया व वित्त मंत्री को अविनाश देव ने दीं शुभकामनाएं

Location: पलामू

अबुआ राज के समग्र विकास में समावेशी बजट : अविनाश देव

*मेदिनीनगर। झारखंड राज्य के नए वित्तीय वर्ष का बजट पेश हुआ। सबके चेहरे खुशी से पलाश के फूल की तरह खिल उठे। सच में, अबुआ राज का बजट सबको होली का तोहफा लेकर आया। बेहतरीन बजट से उत्साहित विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा में जाकर अबुआ राज के मुखिया, माननीय हेमंत सोरेन जी और वित्त मंत्री माननीय राधा कृष्ण किशोर जी को झामुमो के वरिष्ठ नेता सह संत मरियम स्कूल के चेयरमैन अविनाश देव ने पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।मौके पर उन्होंने कहा कि एक लाख चौवालीस हज़ार चार सौ करोड़ के बजट में सबसे अधिक राशि आधी आबादी को देकर महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान किया गया है। खेती, किसान, नौजवान, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोज़गार, खेल, पर्यटन, पेंशन, सबका ध्यान रखा गया है। इस बजट में कोई अपने को कमतर नहीं आंक सकता। इतने बेहतर बजट के लिए हेमंत सरकार के वित्त मंत्री माननीय राधा कृष्ण किशोर जी को आभार। हम आग्रह करेंगे कि पलामू निवासी होने के नाते इस प्रमंडल में दो विश्वविद्यालय, तीनों जिलों में स्टेडियम, मेडिकल कॉलेज, कृषि एवं वनोपज आधारित कारखाने और सिंचाई के समुचित प्रबंध किए जाएं, ताकि पलामू प्रमंडल का पलायन रुके और रोज़गार के द्वार खुल सकें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!