जेसीबी से बाइक टकराया एक की मौत दो घायल

मृतक का फाईल फोटो

थाना क्षेत्र के मझिआंव -सुंडी पुर मेन रोड के खरसोता स्कूल के समीप पुलिया के पास विपरीत दिशा से जा रही जेसीबी में टक्कर लगने से एक मोटरसाइकिल पर तीन सवार जिसमें एक की मृत्यु दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रविवार के रात्रि लगभग 8:30 बजे मझिआंव की ओर से जेसीबी मोरबे की ओर जा रही थी उसी क्रम में मोरबे पंचायत के कर कट्टा गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय नंदन राम , एवं 22 वषिॅय गोपाल राम तथा कांडी थाना क्षेत्र के मोंखापी गांव निवासी लगभग 25 वर्षीय निरंजन राम करकट्टा गांव से भोजन खाकर गढ़वा बरात जाने के क्रम मे अचानक खरसोता पुलिया के समिप मोटर साइकिल सवार ने लाईट से चौंधियाकर जेसीबी के स्पॉकेट के अंदर जोरदार टक्कर मार दिया,जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए ,तथा मोटरसाइकिल चूर-चूर हो गया। जिसे आनन-फानन में नंदन राम को स्थिति गंभीर देखते हुए सीधे सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया ,जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जहां मृतक के परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर बवाल भी किया था, इधर दो घायलों में गोपाल एवं निरंजन को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डा:वीर प्रताप सिंह ने स्थिति गंभीर देख दोनों को सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया,जिसमें मोंखापी गांव निवासी निरंजन राम का हाथ टूट गया था तथा गोपाल राम को गंभीर चोटे लगी है। जिसे निरंजन राम को मेदनी नगर रेफर कर दिया गया तथा गोपाल राम को सदर अस्पताल गढ़वा में ही ईलाज चल रहा है।
इधर मझिआंव थाना प्रभारी आकाश कुमार ने इस संबंध में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल तथा जेसीबी को थाना ले आया गया है तथा गढ़वा से घायल के फदॅ ब्यान आने के बाद प्राथमिक दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी। जेसीबी करीवाडीह गांव निवासी रघुवीर चौधरी का बताया जा रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!